Recent Posts

भारतीय त्योहार - 8 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली

 
 भारतीय त्योहार

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. महाभारत में भीष्म पितामह किस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे?
उत्तर: महाभारत में भीष्म पितामह मकर संक्रांति के दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

2. बैसाखी त्योहार कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर: बैसाखी त्योहार पंजाब में मनाया जाता है।

3. केरल में किस त्योहार को नव वर्ष का सूचक माना जाता है?
उत्तर: केरल में ‘विशु’ त्योहार को नव वर्ष का सूचक माना जाता है।

4.कैरॅल्स किसे कहते हैं?
उत्तर:nईसाई लोगों के सामूहिक प्रार्थना में गाये जानेवाले गीतों को कैरॅल्स कहते हैं।

5. कैण्डीज़, फल और छोटे तोहफों से किसको सजाया जाता है?
उत्तर: कैण्डीज, फल और छोटे तोहफों से क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है।

6. रमज़ान के दिन मुसलमान बंधु कहाँ जाते हैं?
उत्तर: रमज़ान के दिन मुसलमान बन्धु नमाज़ करने के लिए मसजिद जाते हैं।

7. रमज़ान त्योहार किसका प्रतीक है?
उत्तर: रमज़ान त्योहार भाईचारे की भावना और आपसी बंधुत्व का प्रतीक है।

8. मकर संक्रांति को विशेषतः किस प्रदेश में मनाया जाता है?
उत्तर: मकर संक्रांति को जनवरी महीने में विशेषतः दक्षिण भारत में मनाया जाता है।

9. ‘बैसाखी’ को पंजाबी लोग किस भावना से मनाते हैं?
उत्तर: बैसाखी को पंजाबी लोग नये साल का प्रारंभ मानते हैं। इसे नई फसल का त्योहार भी माना जाता है।

10. केरल के लोगों का क्या विश्वास है?
उत्तर: केरल के लोगों का विश्वास है कि ‘विशु’ के दिन जो सबसे पहले कनि को देखता हैं, उसके लिए नव वर्ष मंगलकारी हो जाता है।

11. ‘कनि’ की व्यवस्था कब की जाती हैं?
उत्तर: परिवार की सबसे बड़ी सदस्या ‘कनी’ की व्यवस्था विशु की पूर्व रात ही करती है।

12. क्रिसमस त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर: क्रिसमस त्योहार प्रतिवर्ष दिसंबर 25 को मनाया जाता

13. क्रिसमस त्योहार कैसे मनाया जाता है?
उत्तर: क्रिसमस त्योहार के दिन सब ईसाई लोग गिरिजाघर जाकर सामूहिक प्रार्थना में भाग लेते हैं।

14. रमज़ान किनका पवित्र त्योहार हैं?
उत्तर: रमजान मुसलमानों का पवित्र त्योहार हैं।

15. रमज़ान के पूर्व कितने दिनों तक ‘उपवास’ किया जाता है?
उत्तर: ‘तीस’ दिनों तक उपवास किया जाता है।

16. रोज़ा का मतलब क्या है?
उत्तर: रोज़ा का मतलब है उपवास का व्रत।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. मकर संक्रांति त्योहार कब और कैसे मनाया जाता है?
उत्तर: मकर संक्रांति का त्योहार जनवरी महीने में मनाया जाता है। संक्रांति को फसल की कटाई का त्योहार भी कहा जाता है। इस त्योहार को घर-घर में सुख, संपत्ति के रूप में मनाया जाता है।

2. पंजाबी लोग बैसाखी त्योहार कैसे मनाते हैं?
उत्तर: पंजाबी लोग बैसाखी त्योहार को नये साल का प्रारंभ मानते हैं। पंजाबी लोग इस दिन परंपरागत वस्त्र पहनते हैं। ताजे गेहूँ की रोटी, देशी घी और गुड़ खाते हैं। उत्सवाग्नि जलाकर भांगड़ा और गिद्ध नृत्य करते हैं।

3. ‘कनि’ किसे कहते हैं?
उत्तर: अक्षत, नये वस्त्र, ताम्बूल पत्र, सुपारी, दर्पण, फूल, सिक्का आदि समृद्धि के सूचक पदार्थों को कांसे के बर्तन में रखा जाता है जिसे ‘कनि’ कहते हैं।

4. क्रिसमस पेड़ को सजाने की परंपरा कैसे आई?
उत्तर: एक बार महारानी विक्टोरिया के पति राजकुमार एलबर्ट ने अपने महल विंडसर कॉसल में कैण्डीज, फल और छोटे तोहफों से एक बहुत बड़े क्रिसमस ट्री को सजाया था। तब से यह परंपरा चल पड़ी।

5. रोज़ा कैसे रखा जाता है?
उत्तर: सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद ही खाना खाया जा सकता है। यह तीस दिन का व्रत हैं। इस तरह तीस दिनों तक उपवास करने के बाद धूमधाम से रमज़ान त्योहार मनाते है।

6. भारत में मनाये जानेवाले प्रमुख त्योहार कौन-कौन-से हैं?
उत्तर: भारत में वर्ष भर कई त्योहार मनाए जाते हैं। उनमें मुख्य हैं – मकर संक्रांति, बैसाखी, युगादि, ओणम, विशु, क्रिसमस, रमजान इत्यादि।

7. मकर संक्रांति त्योहार के बारे में लोगों का क्या विश्वास है?
उत्तर: मकर संक्रांति त्योहार के बारे में युगों से ऐसा माना जा रहा हैं कि इसी दिन से उत्तरायण पुण्यकाल प्रारंभ होता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। यह विश्वास है कि उत्तरायण में देह त्याग करनेवाले व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।

III. नमूने के अनुसार विरुद्ध अर्थवाले शब्द लिखिए:

उदाः जीवन × मरण
1. दिन × __________
2. सुख × __________
3. नया × __________
4. पवित्र × __________
5. विश्वास × __________
6. सूर्योदय × __________
उत्तरः
1. दिन × रात
2. सुख × दुःख
3. नया × पुराना
4. पवित्र × अपवित्र
5. विश्वास × अविश्वास
6. सूर्योदय × सूर्यास्त।

IV. उदाहरण के अनुसार वाक्य रचना कीजिए:

उदाः मैं पाठ – पढ़ रहा हूँ।
1. शीला नाटक – ___________
2. रहीम गाना – ___________
3. अध्यापक हिंदी – ___________
4. बछड़ा घास – ___________
5. पाठशाला का घंटा – ___________
उत्तरः
1. शीला नाटक पढ़ रही है। (शीला नाटक देख रही है।)
2. रहीम गाना गा रहा है।
3. अध्यापक हिंदी पढ़ा रहे हैं।
4. बछड़ा घास चर रहा है।
5. पाठशाला का घंटा बज़ रहा है।

V. उदाहरण के अनुसार अन्य लिंग रूप लिखिए:

उदाः शिक्षक – शिक्षिका
1. अध्यापक – ___________
2. नायक – ___________
3. सेवक – ___________
4. संपादक – ___________
5. बालक – ___________
6. लेखक – ___________
उत्तरः
1. अध्यापक – अध्यापिका
2. नायक – नायिका
3. सेवक – सेविका
4. संपादक – संपादिका
5. बालक – बालिका
6. लेखक – लेखिका।

VI. ‘इया’ जुड़ने से पुलिंग शब्द स्त्रीलिंग शब्द के रूप में बदलते हैं। उदाहरण के अनुसार लिखिए:
उदाः कुत्ता – कुतिया
1. बुड्ढा – _________
2. गुड्डा – __________
3. डिब्बा – __________
उत्तरः
1. बुड्ढा – बुढ़िया
2. गुड्डा – गुड़िया
3. डिब्बा – डिबिया।

VII. उदाहरण के अनुसार वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए:

उदाः जिसका होना या करना कठिन हो – दुस्साध्य।
1. जिसका आदि न हो – __________
2. जिसका वर्णन नहीं होता हो – __________
3. जिसमें संदेह नहीं हो – __________
4. जो कभी तृप्त नहीं होता हो – __________
उत्तरः
1. अनादि
2. अवर्णनीय
3. निस्सन्देह
4. अतृप्त।

VIII. आपके स्कूल में जो त्योहार मनाए जाते हैं और वह इस तालिका में हो तो उसके सामने (✓) या (✗) का निशान लगाइए :
त्योहार ✓ या ✗

1. होली
2. क्रिसमस
3. राखी
4. गणेशोत्सव
उत्तर:
त्योहार ✓ या ✗
1. होली
2. क्रिसमस
3. राखी
4. गणेशोत्सव

IX. अक्षर जाल :

(जगत्, इंतज़ार, मानव, रवि)
ऊपर लिखे शब्दों के लिए पाठ में कुछ समानार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है। उन शब्दों को अक्षरजाल में ढूँढ़कर लिखिए :
1. जगत् – __________
2. इंतजार – __________
3. मानव – __________
4. रवि – __________
उत्तरः
1. जगत् – विश्व
2. इंतज़ार – प्रतीक्षा
3. मानव – मनुष्य
4. रवि – सूर्य

X. नीचे लिखे शब्दों का अन्य वचन रूप लिखिए :

1. एक – __________
2. स्त्री – __________
3. रोटी – __________
4. व्यवस्था – __________
5. रात – __________
उत्तरः
1. एक – अनेक
2. स्त्री – स्त्रियाँ
3. रोटी – रोटियाँ
4. व्यवस्था – व्यवस्थाएँ
5. रात – रातें

XI. नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध रूप लिखिए :

1. उत्तरयण – __________
2. फासल – __________
3. परिवर – __________
4. त्यौहार – __________
5. महाबारत – __________
6. उस्तव – __________
उत्तरः
1. उत्तरयण – उत्तरायण
2. फासल – फसल
3. परिवर – परिवार
4. त्यौहार – त्योहार
5. महाबारत – महाभारत
6. उस्तव – उत्सव

XII. सही शब्द ढूँढकर लिखिए :

1. मकर संक्रांति प्रत्येक वर्ष __________ महीने में मनाया जाता है। (जून, जनवरी, सितंबर)
2. बैसाखी त्योहार _____________ राज्य में मनाया जाता है। (पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश)
3. रमज़ान ____________ का पवित्र त्योहार है। (हिन्दुओं, ईसाइयों, मुसलमानों)
उत्तरः
1. जनवरी
2. पंजाब
3. मुसलमानों।

XIII. कन्नड़ या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

गद्यांश पढ़कर उत्तर लिखिए :
सावन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुंदर त्योहार ‘रक्षा-बंधन’ का आगमन होता है। भारत में इस पवित्र त्योहार का विशेष महत्व है। यह वर्षा ऋतु का सूचक बनकर आता है। ‘रक्षा-बन्धन’ अर्थात् रक्षा का बन्धन। इन दो शब्दों में केवल भाई-बहन के पवित्र स्नेह का ही बन्धन नहीं बल्कि दो आत्माओं, दो हृदयों और दो प्राणों की एक दूसरे के प्रति घनिष्ठता की भावना है। ‘रक्षा बन्धन’ देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। सारी बहनें इस त्योहार की साल भर प्रतीक्षा करती रहती हैं। वे अपने हाथों से भाइयों को राखी बाँधकर मिठाई खिलाती हैं। इसी आनन्द और हँसी-खुशी के साथ यह त्योहार संपन्न होता है।

1. रक्षा-बंधन त्योहार को किस अवसर पर मनाया जाता है?
उत्तर: सावन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ‘रक्षा-बंधन’ मनाया जाता है।
2. ‘रक्षा-बंधन’ त्योहार के लिए साल भर कौन प्रतीक्षा करती रहती हैं?
उत्तर: सारी बहनें इस त्योहार की साल भर प्रतीक्षा करती रहती हैं।
3. ‘रक्षा-बंधन’ त्योहार कैसे संपन्न होता है?
उत्तर: सारी बहनें अपने हाथों से भाइयों को राखी बाँधकर मिठाई खिलाती हैं। इसी आनन्द और हँसी-खुशी के साथ यह त्योहार संपन्न होता है।

भारतीय त्योहार 
भारतीय त्योहार पाठ का सारांश :

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर दिन त्योहार मनाया जाता है। पर्व और उत्सव के लिए यह जगत्-प्रसिद्ध है। हिन्दू लोग मकर-संक्रांति, बैसाखी, दशहरा, दिवाली, युगादि, ओणम्, विशु आदि त्योहार मनाते हैं तो मुसलमान – रमज़ान, ईद और ईसाई – क्रिसमस।
मकर संक्रांति :
जनवरी महीने में पूरे भारत, विशेषतः दक्षिण भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। इसे फसल की कटाई का त्योहार भी कहा जाता हैं। सूर्य मकर-राशी में प्रवेश करता है। इस दिन मरनेवाले व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है। सांसारिक बंधन से मुक्त हो जाता है। भीष्म पितामह इसी दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उन्होंने अंतिम साँस ली।
 
बैसाखी :
यह त्योहार पंजाब में मनाया जाता है। यह नये साल का प्रारंभ है। खेत हरे-भरे दिखाई देते है। किसान खुशी से फसल काटते हैं। पंजाबी लोग इस अवसर पर भांगड़ा और गिद्धा नृत्य करते हैं।
 
विशु :
यह केरल में मनाया जाता है। अक्षत, नये वस्त्र, तांबूल पत्र, सुपारी, शीशा, फूल, सिक्का आदि पदार्थों को कांसे के बर्तन में रखते हैं। इसे ‘कनि’ कहते हैं। परिवार की सबसे बड़ी सदस्या ‘कनि’ की व्यवस्था करती है। ‘कनि’ को सबसे पहले देखनेवाले का नव वर्ष मंगलकारी होता है।
 
क्रिसमस :
यह त्योहार दिसंबर 25 को मनाया जाता है। इस शुभ-अवसर पर गाये जानेवाले गीतों को कैरॅल्स कहते हैं। क्रिसमस पेड़ को सजाते हैं। एक बार महारानी विक्टोरियां के पति राजकुमार एलबर्ट ने अपने महल विंडसर कॉसल में कैण्डीज़, फल और छोटे तोहफों से एक बहुत बड़े क्रिसमस ट्री को सजाया था। तब से यह परंपरा चल पड़ी।
 
रमज़ान :
यह मुसलमानों का पवित्र त्योहार है। मुसलमान लोग तीस दिन ‘रोजा’ रखते हैं। रोजा का अर्थ है उपवास या व्रत। मुसलमान लोग मानते हैं कि सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद खाना खाया जा सकता है। इस तरह तीस दिन करने के बाद रमज़ान त्योहार मनाते हैं। मुसलमान लोग मसजिद जाते हैं। नमाज पढ़ते है। मिठाई बाँटते है। एक-दूसरे गले मिलते हैं। यह त्योहार भाईचारे की भावना और आपसी बंधुत्व का प्रतीक है। त्योहार भारतीय संस्कृति की निशानी है।
 
ಭಾರತೀಯ ಹಬ್ಬಗಳು ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಸಾರಾಂಶ ಭಾರತದ ಹಬ್ಬಗಳು ಈ ಪಾಠದ ಮೂಲಕ ಮಕ್ಕಳು ಭಾರತದ ಸಂಸ್ಕೃತಿಯಿಂದ ಪರಿಚಿತರಾಗುತ್ತಾರೆ ಇಡೀ ಪ್ರಪಂಚದಲ್ಲಿ ಭಾರತವು ಒಂದು ಏಕೈಕ ದೇಶವಾಗಿದೆ ಇಲ್ಲಿ ಹಬ್ಬಗಳು ಸರಣಿಯಾಗಿ ವರ್ಷವಿಡಿ ನಡೆಯುತ್ತವೆ ಭಾರತೀಯ ಜನಜೀವನದಲ್ಲಿ ಧಾರ್ಮಿಕ ಉತ್ಸಾಹಗಳ ಹಾಗೂ ಹಬ್ಬಗಳ ಮಹತ್ವವಿದೆ ಇಂತಹ ಹಲವಾರು ಹಬ್ಬಗಳಿವೆ ಉದಾರಣೆ ಮಕರ ಸಂಕ್ರಾಂತಿ ಬೈಸಾಕ ಯುಗಾದಿ ಓಣಂ ವಿಷು ಕ್ರಿಸ್ಮಸ್ ಮುಂತಾದವು ಕೆಲವು ಹಬ್ಬಗಳ ಪರಿಚಯ ಈ ಪಾಠದಲ್ಲಿ ನೀಡಲಾಗಿದೆ

ಮಕರ ಸಂಕ್ರಾಂತಿ ಮಕರ ಸಂಕ್ರಾಂತಿ ಪ್ರತಿ ವರ್ಷ ಜನವರಿ ತಿಂಗಳಲ್ಲಿ ಸಂಪೂರ್ಣ ಭಾರತ ಅದರಲ್ಲೂ ವಿಶೇಷವಾಗಿ ದಕ್ಷಿಣ ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಆಚರಿಸಲ್ಪಡುತ್ತದೆ ಸಂಕ್ರಾಂತಿಯನ್ನು ಪಸಲುಗಳ ಕಟವಾಯಿ ಕಟವಾಣಿಯ ಹಬ್ಬ ಎಂದು ಕರೆಯಲಾಗುತ್ತದೆ ಈ ಹಬ್ಬ ಯುಗ ಯುಗಗಳಿಂದ ಮಾನ್ಯತೆ ಪಡೆದುಕೊಂಡಿದೆ ಅದೇನೆಂದರೆ ಈ ದಿನ ಉತ್ತರಾಯಣ ಪುಣ್ಯಕಾಲ ಪ್ರಾರಂಭವಾಗುತ್ತದೆ ಈ ದಿನದಿಂದ ಸೂರ್ಯ ಮಕರ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿ ಪ್ರವೇಶಿಸುತ್ತಾದೆ

ಬೈಸಾಕಿ ಈ ಹಬ್ಬವನ್ನು ಪಂಚಮಿನಲ್ಲಿ ಪಂಜಾಬಿನಲ್ಲಿ ಆಚರಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಈ ದಿನವನ್ನು ಪಂಜಾಬಿನಲ್ಲಿ ಹೊಸ ವರುಷದ ಪ್ರಾರಂಭವೆಂದು ನಂಬಿಕೊಂಡಿದ್ದಾರೆ ಇದನ್ನು ಹೊಸ ಫಸಲಿನ ಹಬ್ಬವೆಂದು ಪರಿಗಣಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಈ ಸಂದರ್ಭ ದಲ್ಲಿ ಎಲ್ಲಾ ಗದ್ದೆಗಳು ಅಚ್ಚ ಹಸಿರಾಗಿ ಕಾಣುತ್ತವೆ ರಾಗಿಯ ಫಸಲು ಕಟಾವಣೆಗಾಗಿ ಸಿದ್ಧವಾಗಿರುತ್ತದೆ ಈ ಕಾರ ಣದಿಂದ ಗ್ರಾಮದ ರೈತರು ಸಂತೋಷದಿಂದ ತುಂಬಿ ತುಳುಕುತ್ತಾರೆ ಆದುದರಿಂದ ಈ ಕಾರಣದಿಂದ ಗ್ರಾಮ ಈ ದಿನವನ್ನು ಹಬ್ಬದ ರೀತಿ ಆಚರಿಸುತ್ತಾರೆ ಈ ಹಬ್ಬದಂದು ಎಲ್ಲರೂ ಕೂಡಿ ಓಜೋಸಿನಿಂದ ಬಾಂಗಡ ಮತ್ತು ಗಿಡ್ಡ ರುತ್ಯಾ ಮಾಡುತ್ತಾರೆ ಈ ದಿನ ಎಲ್ಲರಿಗೂ ಜನರು ಪಾರಂಪರಿಕವಾಗಿ ವಜ್ರಗಳನ್ನು ಧರಿಸುತ್ತಾರೆ

ವಿಷು ಕೇರಳದಲ್ಲಿ ಹೊಸ ವರ್ಷದ ಆರಂಭವನ್ನು ವಿಶ್ ಯು ಎಂಬುವ ಹಬ್ಬದ ರೂಪದಲ್ಲಿ ಆಚರಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ವಿಷುಕನು ಎಂದರೆ ಶುಭ ದೃಶ್ಯಗಳ ಅವಲೋಕನದ ಅವಲೋಕನದ ಪದ್ಧತಿ, ಈ ಹೊಸ ವರ್ಷದ ಉತ್ಸಾಹ ಉತ್ಸವದ ಮಹತ್ವದ ಅಂಗವಾಗಿರುತ್ತದೆ ಅಕ್ಷತೆ ಹೊಸ ವಸ್ತ್ರ ತಾಂಬೂಲ ಎಲೆಗಳು ಅಡಿಕೆ ದರ್ಪಣ ಹೂವು ನಾಣ್ಯ ಮುಂತಾದವು ಸಮೃದ್ಧಿಯನ್ನು ಸೂಚಿಸುವ ಪದಾರ್ಥಗಳನ್ನು ಕಂಚಿನ ಪಾತ್ರೆಯಲ್ಲಿ ಇಡಲಾಗುತ್ತದೆ ಇದನ್ನು ಹೇಳಲಾಗುತ್ತದೆ ಕುಟುಂಬರ ಹಿರಿಯನಾದ ಸದಸ್ಯ ಕಣಿ ಮಾಡುವ ವ್ಯವಸ್ಥೆಯನ್ನು ಹಬ್ಬದ ಹಿಂದಿನ ದಿನ ಮಾಡುತ್ತಾರೆ ಕೇರಳದ ಜನರಲ್ಲಿ ನಂಬಿಕೆ ಏನೆಂದರೆ ವಿಶ್ವವಿನ ದಿನ ಕಣಿಯನ್ನು ಯಾರು ಮಂಗಳ ಕರಿಯ ಇರುತ್ತದೆ

ಕ್ರಿಸ್ಮಸ್ ವಿಶ್ವದಾದ್ಯಂತ ಕ್ರೈಸ್ತ ಸಮುದಾಯದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿಸ್ಮಸ್ ಬಹಳ ಸಡಗರದಿಂದ ಆಚರಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಪ್ರತಿ ವರ್ಷ 25 ಡಿಸೆಂಬರ್ ರಂದು ಕ್ರೈಸ್ತ ಜನ ಚರ್ಚ್ ಗೆ ಹೋಗಿ ಸಾಮೂಹಿಕ ಪ್ರಾರ್ಥನೆಯಲ್ಲಿ ಭಾಗವಹಿಸುತ್ತಾರೆ ಈ ಸಂದರ್ಭ ದಲ್ಲಿ ಆಡುವ ಗೀತೆಗಳು ಮರವನ್ನು ಅಲಂಕಾರ ಮಾಡಲಾಗುತ್ತದೆ

ರಂಜಾನ್ ರಂಜಾನ್ ಮುಸಲ್ಮಾನರ ಪವಿತ್ರವಾದ ಹಬ್ಬವಾಗಿದೆ ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಮುಸಲ್ಮಾನರು 30 ದಿನಗಳವರೆಗೆ ಉಪವಾಸ ಆಚರಿಸಿದ ನಂತರ ರಂಜಾನ್ ಹಬ್ಬವನ್ನು ಬಹಳ ಸಡಗರದಿಂದ ಆಚರಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಎಲ್ಲರೂ ಈ ಹಬ್ಬವು ಸಹೋದರ ಅಥವಾ ಸಹೋದರತ್ವದ ಭಾವನೆಯ ಹಾಗೂ ಪರಸ್ಪರ ಬಾಂಧವ್ಯದ ಪ್ರತಿಕಾರವಾಗಿದೆ ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಆಚರಿಸುವ ಎಲ್ಲಾ ಈ ಹಬ್ಬಗಳು ಹರುಷ ಮತ್ತು ಉಲ್ಲಾಸ ಕುರಿ ಸುಖ ಮತ್ತು ಆನಂದದ ಪರ್ವವಾಗಿದೆ ಇವುಗಳಿಗೆ ನಾವು ನಮ್ಮ ದೇಶದ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಸಂಪತ್ತು ಎಂದು ಕರೆಯಬಹುದಾಗಿದೆ

You Might Like

Post a Comment

0 Comments