Recent Posts

पढना है जी पढना है - 7 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली

 
 पढना है जी पढना है

अभ्यास

I. अध्यापक के साथ बातचीत:

1. इम्तहान में पास होने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर: इम्तहान में पास होने के लिए हमें खूब पढ़ना चाहिए।

2. किससे डरना नहीं चाहिए?
उत्तर: हमें मेहनत करने से डरना नहीं चाहिए।

3. मेहनत करनेवालों की कौन मदद करते हैं?
उत्तर: मेहनत करनेवालों की मदद भगवान करते है।

4. इनाम किनसे लेना है?
उत्तर: मम्मी-पापा से इनाम लेना है।

5. प्रस्तुत कविता के कवि का नाम क्या है?
उत्तर: प्रस्तुत कविता के कवि का नाम है – चन्द्रपाल सिंह यादव।

II. कविता कंठस्थ करो।
Photo

III. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखो:

1. भगवान से तुम क्या प्रार्थना करोगे?
उत्तर: भगवान से मैं प्रार्थना करूँगा कि हे भगवान! आप मुझे जीवन के रास्ते पर बढ़ने का आशीर्वाद दीजिए।

2. छुट्टी के दिन तुम क्या-क्या करते हो?
उत्तर: छुट्टी के दिन मौज-मस्ती करता हूँ। मैं सिनेमा देखता हूँ। पिकनिक जाता हूँ।

IV. कविता पढ़कर पूरा करो।

1. थोड़े दिन की बात और है
जमकर खूब पढ़ेंगे हम ॥
2. फिर गरमी की छुट्टी होगी,
होंगे मौज-मज़े के दिन ।।
3. मेहनत से क्या डरना है,
पढ़ना है जी पढ़ना है ।।
4. जीवन पथ पर बढ़ना है
पढ़ना है जी पढ़ना है ।।

V. कन्नड में भावार्थ लिखो:

पापा-मम्मा से लेने हैं,
फिर तो हमको खूब इनाम।
मेहनत करनेवालों की तो,
सदा मदद करते भगवान।
उत्तर:photo

VI. नमूने के अनुसार तुकवाले शब्दों को लिखो:

पढ़ना – चढ़ना
1. उठना – गिरना
2. पाना – खोना
3. मिलना – जुलना
4. खिलना – मुरझना
5. इनाम – गुलाम
6. मदद – अदद

VII. नमूने के अनुसार सही अर्थवाले शब्दों का मिलान करो:
photo
उत्तर:
1. मेहनत – सहायता
2. इनाम – मार्ग
3. मदद – परिश्रम
4. इम्तहान – पुरस्कार
5. पथ – परीक्षा

VIII. इनमें पाँच खेलों के नाम छिपे हैं। ढूँढकर लिखो।
photo
उत्तर:
1. क्रिकेट
2. कबड्डी
3. गेंदबल्ला
4. हॉकी
5. खोखो

IX. नीचे छः ऐसे शब्द लिखो जिनमें तीन – तीन अक्षर हों:

उदा : कमल

उत्तर:
1. जंगल
2. दंगल
3. संबल
4. कंबल
5. सुनार
6. अनार

पढना है जी पढना है 
 
कवि परिचय: 

कवि का नाम – चंद्रपाल सिंह
काव्य-नाम – मयंक
चंद्रपाल सिंह यादव ‘मयंक’ आधुनिक हिन्दी साहित्य के विख्यात कवि हैं। इन्होंने कई बालगीतों की रचना की हैं। इनके प्रमुख बालगीत हैं- ‘स्कूल खुल गये’, ‘खा लो आम’, ‘एक रहे हैं, एक रहेंगे’, ‘दीपों का कतार’, ‘पढ़ना है जी पढ़ना है।
इस कविता के द्वारा बच्चे पढ़ना और मेहनत करना सीख सकते हैं।
कवि बच्चों से कहता है कि पढ़ना है जी, पढ़ना है। हमें खूब पढ़कर ऊपर चढ़ना है। परीक्षा लिखने के कुछ ही दिन बाकी हैं। जमकर खूब पढ़ना है। परीक्षा जैसे युद्ध में हमें खूब लड़ना है। इसके साथ अच्छे अंक भी पाना है। पाकर उत्तीर्ण भी होना है। इसलिए पढ़ना है जी पढ़ना है।
परीक्षा के बाद गरमी की छुट्टी होगी। मौज-मस्तियाँ उडानी हैं। सिनेमा देखने के मौके मिलते हैं, प्रवास भी जाना है। खुशी से मज़ा उडाने के दिन भी होंगे। मेहनत करके पढ़ने से क्यों डरेंगे? आगे आने वाले सुख-संतोष के दिनों के लिए हम पढ़ना है, जी पढ़ना है।
परीक्षा में खूब लिखकर अच्छे अंक प्राप्त करके माता-पिता से खूब इनाम पाना है। मेहनत करने वालों की भगवान हमेशा भला करता है। निरंतर अध्ययन, कठिन अभ्यास से साधना करनी है। जीवन में प्रगति पानी . है। इसलिए, हम पढ़ना है जी पढ़ना है।

ಓದಬೇಕು ಓದುವುದು ನಮ್ಮ ಹವ್ಯಾಸ, ಚೆನ್ನಾಗಿ ಓದಿದರೆ ಮೇಲೆತ್ತರಕ್ಕೆ ಹೋಗಬಹುದು.

ಸ್ವಲ್ಪ ದಿನದ ಮಾತಾಗಿದೆ. ಆಸಕ್ತಿ ಇಟ್ಟು ಓದಬೇಕು. ಪರೀಕ್ಷೆಯಲ್ಲಿ ಚೆನ್ನಾಗಿ ಓದಿದರೆ ಬರೆಯುವ ಮೂಲಕ ಜಾಗೃತರಾಗಬೇಕು. ಪರೀಕ್ಷೆ ಬರುತ್ತಿದೆ. ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ಓದಬೇಕು, ಓದಿ ಮುಂದೆ ಬರಲೇಬೇಕು. ಮತ್ತೆ ಬೇಸಿಗೆಯ ರಜೆ ಬರಲಿದೆ. ಆಗ ಮಸ್ತಿ ಮಜಾ ಮಾಡಬಹುದು.

ಚಲನಚಿತ್ರಕ್ಕೆ ಪ್ರವಾಸಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ ಬಂದರೆ ನಮ್ಮ ಮನಸ್ಸು ಆಕಾಶದಲ್ಲಿ ತೇಲುತ್ತಿರುತ್ತದೆ. ಕಷ್ಟಪಟ್ಟು ಮಾಡುವ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ಏಕೆ ಹೆದರಬೇಕು. ಓದಬೇಕು ಅವರೇ ಓದಲೇಬೇಕು. ಉತ್ತರ ಈ ತಂದೆ ತಾಯಿಯಿಂದ ಒಳ್ಳೆಯ ಬಹುಮಾನ ತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳಬೇಕು, ಕಷ್ಟಪಟ್ಟು ಓದಿ ಚೆನ್ನಾಗಿ ಮಾಡುವ ಎಲ್ಲರಿಗೂ ಸದಾಕಾಲ ದೇವರು ಸಹಾಯ ಮಾಡುತ್ತಾನೆ ದೇವರು.

ಜೀವನದ ದಾರಿಯಲ್ಲಿ ಅಡೆ-ತಡೆ ನುಗ್ಗಿ ಮುಂದೆ ಆಗಬೇಕು. ಓದುವುದು ಓದಬೇಕು, ಓದಲೇಬೇಕು.

You Might Like

Post a Comment

0 Comments