Recent Posts

संतुलित आहार - 8 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली


 संतुलित आहार

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. रोहन ने सबेरे क्या-क्या खाया था?
उत्तर: रोहन ने सबेरे बिस्कुट और जलेबी खायी थी।

2. बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?
उत्तर: बीमारियों से बचने के लिए सब्जी और फलों को खाना चाहिए।

3. किसको आईस क्रीम अच्छी लगती है?
उत्तर: सुगन्धी को आईस क्रीम अच्छी लगती है।

4. अधिक आईस क्रीम खाने से क्या होता है?
उत्तर: अधिक आईस क्रीम खाने से गला खराब होता है। खाँसी हो सकती है।

5. दूध और दही का सेवन क्यों करना चाहिए?
उत्तर: दूध और दही में कैल्सियम के अंश है जिससे शरीर की हड्डियों को ताकत मिलती है।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. प्रोटीन के अंश किन चीजों से प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: गेहूँ, चावल, मक्का, सोयाबीन, चना, मूंग, अरहर आदि अनाज-धान में प्रोटीन के अंश हैं।

2. संतुलित आहार का मतलब क्या है?
उत्तर: शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कॉरबोहाइड्रेट्स और फैट्स युक्त आहार का सेवन करना ही संतुलित भोजन कहलाता है।

III. कोष्ठक में दिये गये शब्दों में से चुनकर वाक्य पूरा कीजिए :

(प्रोटीन, आम, पानी, सेब, विटामिन-डी, पाचन-क्रिया)
1. __________ को फलों का राजा कहा जाता है।
2. ____________ शरीर के लिए अत्यावश्यक है।
3. वनस्पति तेल का सेवन करने से __________ सुधरती है।
4. सूरज से ____________ प्राप्त होता है।
5. अंडा खाने से शरीर के लिए आवश्यक ____________ मिलता है।
6. प्रतिदिन एक _____________ खाना डॉक्टर से दूर रहने के बराबर है।
उत्तरः
1. आम;
2. पानी;
3. पाचन क्रिया;
4. विटामिन-डी;
5. प्रोटीन;
6. सेब।

IV. सही (✓) और गलत (✗) चिह्न लगाइए :

1. मिठाईयों से शरीर की शक्ति बढ़ती है।
2. दूध और दही में पोषक तत्व है।
3. पानी को उबालकर पीने से बैक्टीरिया का प्रभाव नहीं रहता है।
4. संतुलित आहार का अर्थ अधिकाधिक खाना है।
5. फल और सब्जियाँ विटामिन के अच्छे स्रोत हैं।
6. अनाज-धान से मांसपेशियाँ मज़बूत नहीं होती हैं।
उत्तरः
1.
2.
3.
4.
5.
6.

V. दस अनाजों के नाम लिखिए :

1. ___________
2. ___________
3. ___________
4. ___________
5. __________
6. ___________
7. ___________
8. __________
9. ___________
10. ___________
उत्तरः
1. चावल
2. मूंग
3. चना
4. गेहूँ
5. मक्का
6. ज्वार
7. अरहर
8. उड़द
9. बाजरा
10. मसूर।

VI. वर्गेतर शब्दों पर गोला लगाइए :

उदाः रसगुल्ला, मैसूरपाक, सेब, गुलाब जामून, लड्डू।
रसगुल्ला, मैसूरपाक, सेब, गुलाब जामून, लड्डू।
1) चावल, आलू, गेहूँ, मक्का, बाजरा।
चावल, आलू ,गेहूँ, मक्का, बाजरा।

2) जीरा, दाल्चीनी, पालक, लौंग, इलायची।
जीरा, दाल्चीनी, पालक, लौंग, इलायची।

3) मूली, टमाटर, गोभी, गाजर, कुर्ता।
मूली, टमाटर, गोभी, गाजर, कुर्ता।

4) लहसून, अदरख, हींग, तेल, सोंठ।
लहसून, अदरख, हींग, तेल सोंठ।

5) रोटी, चाय, पानी, छाँछ, शरबत।
रोटी, चाय, पानी, छाँछ, शरबत।

VII. सोचिए और लिखिए :

1. ‘अ’ अक्षर से शुरू होनेवाले पाँच फल :
i) ________ ii) _________ iii) _______ iv) _______ v) _________
2. दूध से बननेवाले पाँच खाद्य पदार्थ :
i) ________ ii) _________ iii) _______ iv) _______ v) _________
3. ज़मीन के नीचे उगनेवाली पाँच सब्जियाँ :
i) ________ ii) _________ iii) _______ iv) _______ v) _________
4. शरीर के कार्य संचालन के लिए आवश्यक पाँच पोषक तत्व :
i) ________ ii) _________ iii) _______ iv) _______ v) _________
5. बड़े-बड़े पेड़ पर उगनेवाले पाँच फल :
i) ________ ii) _________ iii) _______ iv) _______ v) _________
उत्तरः
1. i) आम ii) अनार iii) अमरूद iv) अनानास v) अंगूर
2. i) दही ii) पनीर iii) खोवा iv) पेड़ा v) रबड़ी
3. i) आलू ii) अरबी iii) मूली iv) गाजर v) चुकन्दर
4. i) प्रोटीन ii) विटामिन iii) खनिज iv) फैट्स v) कार्बोहाइड्रेट्स
5. i) आम ii) बेर iii) खजूर iv) जामुन v) नारियल

VIII. वर्ग पहेली में दिये गये अक्षरों से आहार संबंधी 10-15 शब्दों की सूची बनाइए :
photo
उत्तरः
1. बाजरा
2. नारियल
3. खीर
4. ईंख
5. अरहर
6. दाल
7. टमाटर
8. इमली
9. चीनी
10. चावल
11. करेला
12. आम
13. केला
14. लहसुन
15. आटा
16. अन्नानस
17. अनार
18. सेब
19. मूली
20. अखरोट
21. लौंग
22. जरदा

IX. खान-पान से संबंधित मुहावरे :

1. पाँचों उंगलियाँ घी में
2. राई का परबत बनाना
3. घर की मुर्गी दाल बराबर
4. आम का आम गुठली का दाम
5. गेहूँ के साथ धुन भी पिस जाता है

X. अन्य वचन रूप लिखिए :

1. व्यवस्था – ___________
2. सेवा – ___________
3. पक्षी – ___________
4. गाली – ___________
5. बच्चा – ___________
6. घर – ___________
उत्तरः
1. व्यवस्था – व्यवस्थाएँ
2. सेवा – सेवाएँ
3. पक्षी – पक्षी
4. गाली – गालियाँ
5. बच्चा – बच्चे
6. घर – घर

XI. अन्य लिंग रूप लिखिए :

1. पति – ___________
2. पिता – ___________
3. माँ – ___________
4. महिला – ___________
5. आदमी – ___________
उत्तरः
1. पति – पत्नी
2. पिता – माता
3. माँ – बाप
4. महिला – पुरुष
5. आदमी – औरत

XII. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए :

1. करना – __________
2. चलना – __________
3. बनना – __________
4. उठना – __________
उत्तरः
1. करना – कराना
2. चलना – चलाना
3. बनना – बनाना
4. उठना – उठाना

संतुलित आहार 
संतुलित आहार एकांकी का सारांश :
यह एकांकी जीवन में संतुलित आहार पर प्रकाश डालती है। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है।
 
माँ रोहन बेटे से भोजन करने का आग्रह करती है लेकिन वह भूख नहीं है कहता है और खाना खाने से इनकार करता है। उसने सिर्फ बिस्कुट और जलेबी खायी थी। माँ संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालती है। दाल-रोटी, दूध, दही, अंडा, साग-सब्जी सब खाना चाहिए। सब्जी और फलों में विटामिन होते है। प्रीतम कहता है एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर से दूर रहो। दूध और दही में कैल्सियम के अंश होते है। गेहूँ, चावल, सोयाबीन, चना, मूंग में प्रोटीन के अंश होते हैं।
 
सरसों, मूंगफली, वनस्पति तेल, घी में फैट होती है। मानव शरीर के लिए फैटस और कॉरबोहाइड्रेट्स जरूरी हैं। पानी भी पीना चाहिए। माँ कहती है, शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, फैट्स युक्त आहार का सेवन करना ही संतुलित भोजन कहलाता है। चलो सब मिलकर भोजन करते हैं।

ಸಮತೋಲಿತ ಆಹಾರ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಸಾರಾಂಶ:

ಆಹಾರದ ವಿಷಯದಲ್ಲಿ ಮನಸ್ಸಿನ ಇಚ್ಛೆ ಮಾಡುವುದು ಉಚಿತವಾದ ತಕ್ಕ ದಲ್ಲ, ರೋಗಗಳನ್ನು ನಿಯಂತ್ರಿಸುತ್ತದೆ. ಈ ಪಾಠದಲ್ಲಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳಿಗೆ ತಿಳಿಸು ತಿಳಿವಳಕೆ ಪರಿಚಯ ಮಾಡುತ್ತಾರೆ. ಆರೋಗ್ಯ ಮತ್ತು ಶಕ್ತಿಶಾಲಿಯಾಗಿರಲು ಸಂತುಲಿತ ಮಿತವಾದ ಆಹಾರ ಅತ್ಯಂತ ಅವಶ್ಯಕತೆ.
ಅಮ್ಮ: ಮಗನೇ ರೋಹನ್ ಬಾ ಸ್ವಲ್ಪ ಊಟ ತಿನ್ನು.
ರೋಹನ್: ಇಲ್ಲ , ಅಮ್ಮ ನನಗೆ ಹಸಿವು ಆಗಿಲ್ಲ.
ಅಮ್ಮ: ಹಸಿವು ಏಕೆ ಇಲ್ಲ , ಬೆಳಗ್ಗೆಯಿಂದ ಏನೂ ತಿಂದಿಲ್ಲ.
ರೋಹನ್: ಬೆಳಗ್ಗೆ ನಾನು ಚಹಾ ಕುಡಿದಿದ್ದೇನ.
ಅಮ್ಮ: ಚಹಾ ಎಂದ ಹೊಟ್ಟೆ ತುಂಬುತ್ತಾ?
ರೋಹನ್: ಬಿಸ್ಕೆಟ್ ತಿಂದಿದ್ದೇನೆ ಮತ್ತು ಜಿಲೇಬಿ ತಿಂದಿದ್ದೇನೆ.
ಅಮ್ಮ: ಆದರೆ ಶರೀರಕ್ಕಾಗಿ ಸಕ್ಕರೆ ಮತ್ತು ಉಪ್ಪು ಕೂಡ ಅಷ್ಟೇ ಅವಶ್ಯಕತೆ ಆದರೆ ಅಧಿಕವಾಗಿ ತಿನ್ನಬಾರದು.
ರೋಹನ್: ಹಾಗಾದರೆ ಏನೇನು ತಿನ್ನಬೇಕು.
ಅಮ್ಮ: ಬೇಳೆ ಹಾಗೂ ರೊಟ್ಟಿ ಹಾಲು ಮೊಸರು ಮೊಟ್ಟೆ ಜೊತೆಗೆ ತರಕಾರಿಗಳು ಎಲ್ಲಾ ತಿನ್ನಬೇಕು.
ಸುಗಂಧಿ: ಇದರಿಂದ ಏನಾಗುತ್ತದೆ.
ಅಮ್ಮ: ತರಕಾರಿ ಮತ್ತು ಹಣ್ಣುಗಳಲ್ಲಿ ವಿಟಮಿನ್ ಗಳ ಅಂಶ ಇರುತ್ತದೆ ಅವುಗಳನ್ನು ತಿನ್ನುವುದರಿಂದ ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ದೂರವಿರಬಹುದು.
ಪ್ರತಿಮಾ: ಹೌದು, ಚಿಕ್ಕಮ್ಮ ಹೇಳುತ್ತಿದ್ದಳು ಪ್ರತಿದಿನ ಒಂದು ಸೇಬನ್ನು ತಿನ್ನಬೇಕು ಆಗ ಡಾಕ್ಟರ್ ನಿಂದ ದೂರವಿರು ಅಂತ.
ಸುಗಂಧಿ: ನನಗೆ ಆ ಹಾಲು ಅಲ್ಲ ಐಸ್ ಕ್ರೀಮ್ ತುಂಬಾ ಇಷ್ಟವಾಗುತ್ತದೆ.
ಅಮ್ಮ: ಇಲ್ಲ, ಮಗಳೇ ಐಸ್ ಕ್ರೀಮ್ ಹೆಚ್ಚು ತಿಂದರೆ ಗಂಟಲು ನಾಶವಾಗುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ನೆಗಡಿ ಬರುತ್ತದೆ.
ರೋಹನ್: ಹಾಲು ಮತ್ತು ಮೊಸರು ಏಕೆ ತಿನ್ನಬೇಕು.
ಅಮ್ಮ: ಹಾಲು ಮತ್ತು ಮೊಸರಿನಲ್ಲಿ ಕ್ಯಾಲ್ಸಿಯಂ ನ ಅಂಶವಿದೆ ಶರೀರದ ಮೂಳೆಗಳು ಶಕ್ತಿಯುತವಾಗಿ ಇರಲು ಸಹಾಯ.
You Might Like

Post a Comment

0 Comments