Recent Posts

हरा घोड़ा - 8 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली

 
 हरा घोड़ा

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. अकबर कहाँ घूमने गये थे?
उत्तर: अकबर घूमने के लिए शाही बाग (राजोद्यान) गये थे।

2. अकबर क्यों खुश हुए?
उत्तर: चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर खुश हुए।

3. अकबर ने बीरबल को क्या लाने के लिए कहा?
उत्तर: अकबर ने बीरबल को हरा घोडा लाने के लिए कहा।

4. अकबर और बीरबल दोनों को क्या मालूम था?
उत्तर: अकबर और बीरबल दोनों को यह मालूम था कि हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं हैं।

5. बीरबल कितने दिनों तक घूमते रहे?
उत्तर: बीरबल सात दिनों तक घूमते रहे।

6. घोड़े के मालिक की कितनी शर्त थीं?
उत्तर: घोड़े के मालिक की दो शर्ते थीं।

7. अकबर बीरबल को क्या बनाना चाहते थे?
उत्तर: अकबर बीरबल को बेवकूफ़ बनाना चाहते थे।

8. बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज में कहाँ गये?
उत्तर: बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने सात दिन तक इधर-उधर घूमते रहे।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. अकबर ने बीरबल से शाही बगीचे में घूमते समय क्या कहा?
उत्तर: अकबर बीरबल को उल्लू बनाना चाहते थे।

2. बीरबल ने अकबर से आठवें दिन क्या कहा?
उत्तर: आठवें दिन बीरबल दरबार में हाज़िर हुए और बादशाह से बोले ‘जहाँपनाह ! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।’ कहा।

3. बीरबल के अनुसार घोड़े के मालिक की दो शर्ते क्या थीं?
उत्तर:
घोड़ा लेने के लिए आपको स्वयं जाना चाहिए।
घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा।

4. अंत में अकबर क्या समझ पाये?
उत्तर: बीरबल की चतुराई से वे खुश हुई। समझ गये कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।

5. बादशाह अकबर हरे रंग का घोड़ा क्यों चाहते थे?
उत्तर: शाही बाग के चारों ओर हरे-भरे पेड़ थे। हरी-हरी घास थी। यह देखकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोड़ा भी हरे रंग का होना चाहिए।

6. पाठ के आधार पर समझाइए कि कौन किसके जाल में फँस गया?
उत्तर: हरे घोड़े के सवाल से बादशाह अकबर बीरबल को उल्लू बनाना चाहते थे। लेकिन खुद उसके जाल में फँस गये।

III. नीचे दिये गये कथन किसके हैं?

उदाः “मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए।” – अकबर।
1. “जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।” – __________
2. “जल्दी बताओ कहाँ है हरा घोड़ा?” – ___________
3. “जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो तो उसकी शर्ते भी माननी पड़ेगी” – _________
उत्तर:
1. बीरबल।
2. बादशाह।
3. बीरबल।

IV. नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए और प्रश्नों का उत्तर लिखिए:

“जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”
“जहाँपनाह! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा। मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्ते रखी हैं”
“घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा। उसका मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन आकर उसे ले जाओ।”
“जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो उसकी शर्ते भी माननी ही पड़ेगी”
1. घोड़े का रंग कैसा था?
उत्तर: घोडे का रंग हरा था।
2. बीरबल ने घोड़े को कैसे खोजा था?
उत्तर: बीरबल ने घोड़े को बड़ी मुश्किल से खोजा था।
3. किसकी शर्ते माननी पड़ती थी?
उत्तर: घोडे के मालिक की शर्ते माननी पड़ती थी।

V. नीचे लिखे गये शब्दों का शुद्ध रूप लिखिए :

1. साही – ___________
2. व्रक्ष – ___________
3. मझे – ___________
4. यदी – ___________
5. दरसल – ___________
6. सटिक – ___________
7. मुस्किल – ___________
उत्तरः
1. साही – सही
2. व्रक्ष – वृक्ष
3. मझे – मुझे
4. यदी – यदि
5. दरसल – दरअसल
6. सटिक – सटीक
7. मुस्किल – मुश्किल।

VI. शब्द और अर्थ का मिलान कीजिए :

1) बाग – अ) प्रण
2) घास – आ) मुख्य
3) शक्ल – इ) तलाश
4) खोज – ई) सरल
5) आसान – उ) मुख
6) खास – ऊ) तृण
7) शर्त – ऋ) उद्यान
उत्तरः
1. ऋ;
2. ऊ;
3. उ;
4. इ;
5. ई;
6. आ;
7. अ।

VII. नमूने के अनुसार शब्द बनाइए :
1. टीक → सटीक
2. चेत → ________
3. जग → __________
4. तर्क → ___________
5. चित्र → ___________
उत्तरः
1. टीक → सटीक
2. चेत → सचेत
3. जग → सजग
4. तर्क → सतर्क
5. चित्र → सचित्र

VIII. विरुद्धार्थक शब्द लिखिए :

1. दिन × ________
2. बहुत × ________
3. हार × ________
4. बड़ा × ________
5. आगे × ________
उत्तरः
1. दिन × रात
2. बहुत × कम
3. हार × जीत
4. बड़ा × छोटा
5. आगे × पीछे

IX. अन्य लिंग शब्द लिखिए :

1. बादशाह – _________
2. राजा – __________
3. पिता – _________
4. भाई – _________
उत्तरः
1. बादशाह – बेगम
2. राजा – रानी
3. पिता – माता
4. भाई – बहन

X. नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखिए :

उदाः अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूमते हैं।
अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूम रहे हैं।
1) अकबर को बहुत आनंद आता है।
अकबर को बहुत आनंद आ रहा है।
2) अकबर बीरबल की परीक्षा करते हैं।
अकबर बीरबल की परीक्षा कर रहे हैं।
3) हरे रंग का घोड़ा मिलता है।
हरे रंग का घोड़ा मिल रहा है।
4) बीरबल खोजता है।
बीरबल खोज रहा है।

XI. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा कीजिए :

(मुंह की खानी, शाही, हार, हरे, दोनों)
1. अकबर घोड़े पर _____________ बाग में घूमने गये।
2. बीरबल मुझे ________________ रंग का घोड़ा चाहिए।
3. अकबर और बीरबल ______________ को मालूम था।
4. अकबर को _____________ पड़ती थी।
5. बीरबल अपनी _________________ स्वीकार कर लें।
उत्तरः
1. शाही;
2. हरे;
3. दोनों;
4. मुँह की खानी;
5. हार।

XII. कन्नड़ या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :
photo

भाषा ज्ञान

‘कहावतें या लोकोक्तियाँ
जीवन के कोई अनुभव-तथ्य को प्रकट करनेवाले स्वतंत्र वाक्यांश को कहावत या लोकोक्ति कहते हैं।
जैसेः कहावत – अर्थ
1. एक अनार सौ बीमार – चीज़ कम, माँग अधिक
2. जैसी करनी वैसी भरनी – कार्य के हिसाब से फल मिलना
3. एक और एक ग्यारह – एकता में शांति होती है
4. अधजल गगरी छलकत जाये – ज्ञान कम होने पर भी दिखावा करना
 
I. इन मुहावरों का अर्थ समझिए :

1. मुँह की खाना – बुरी तरह हारना
2. उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
3. जाल में फँसाना – वश में करना
4. अक्ल का दुश्मन – मुर्ख/बुद्धिहीन
कुछ अन्य उदाहरण :
5. कमर कसना – तैयार होना
6. टाँग अड़ाना – रुकावट डालना
7. किस्मत खुलना – भाग्य चमकना
8. भांडा फोड़ना – पोल खोलना।

हरा घोड़ा 
हरा घोड़ा कहानी का सारांश :
यह बीरबल की चतुराई की कहानी है। अकबर जो मुगल सम्राट थे, एक दिन घूमने के लिए राजोद्यान गये। उनके साथ मंत्री बीरबल भी थे। मौसम सुहाना था। चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोडा भी हरे रंग का होना चाहिए। उन्होंने बीरबल को हरे रंग का घोड़ा लाने के लिए कहा। घोडा न लाये तो शक्ल न दिखाने की बात भी कहीं। अकबर को बीरबल की परीक्षा लेनी थी। इसलिए उन्होंने यह माँग रखी थी।
 
हरा घोड़ा कहीं भी नहीं मिला। अकबर में तो सात दिन तक समय दिया था। बीरबल सात दिन तक हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन दरबार आये और सम्राट से बोले – हरा घोड़ा मिल गया है। लेकिन घोड़े के मालिक ने दो शर्ते रखी हैं। पहली शर्त तो यह है सम्राट को खुद उस जगह जाना चाहिए जहाँ घोड़ा है। इस शर्त को बादशाह ने स्वीकार कर लिया। दूसरी शर्त – सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन उसे ले जाना। सप्ताह में सात ही दिन होते हैं। घोड़े को किस दिन ले आना चाहिए? बादशाह अकबर बीरबल की चतुराई समझ गए। वे मंत्री बीरबल के जाल में फँस गए थे। उसकी चतुराई से वे खुश हुए। समझ गए कि बीरबल को बेवकूफ बनाना आसान काम नहीं है।
 
ಹಸಿರು ಕುದುರೆ:

ಈ ಪಾಠದಿಂದ ಮಕ್ಕಳಿಗೆ ಒಂದು ದಿನ ಬಾದಾಮ್ ಕುದುರೆಯನ್ನೇರಿ ರಾಜೋದ್ಯಾನದಲ್ಲಿ ಸಂಚರಿಸುತ್ತಿದ್ದನು. ಅವನ ಜೊತೆ ಮಂತ್ರಿ ಬೀರಬಲ್ಲನು ಸಹ ಇದ್ದನು. ಹಸಿರಿನಿಂದ ಕಂಗೊಳಿಸುತ್ತಿದ್ದ ವೃಕ್ಷಗಳು ಹಸಿರು ಉಲ್ಲನ್ನು ನೋಡಿ ಅವನಿಗೆ ಬಹಳ ಆನಂದವಾಯಿತು. ಇಂತಹ ಉದ್ಯಾನದಲ್ಲಿ ಸುತ್ತಾಡಲು ಕುದುರೆಯು ಹಸಿರು ಬಣ್ಣದಾಗಿರಬೇಕೆಂದು ಅವನಿಗೆ ಅನಿಸಿತು. ಬೀರಬಲನನ್ನು ಕರೆದು 7 ದಿನಗಳಿಗಾಗಿ ನನಗೆ ಹಸಿರು ಬಣ್ಣದ ಕುದುರೆಯನ್ನು ನೀನು ತಂದು ಕೂಡ ತಕ್ಕದ್ದು, ಇಲ್ಲವಾದಲ್ಲಿ ನೀ ನನಗೆ ನಿನ್ನ ಮುಖವನ್ನು ತೋರಿಸಬೇಡ ಎಂದು ಆಜ್ಞಾಪಿಸಿದನು.

ಹಸಿರು ಬಣ್ಣದ ಕುದುರೆ ಇರಲು ಸಾಧ್ಯವಿಲ್ಲವೆಂದು ಇಬ್ಬರಿಗೂ ತಿಳಿದಿತ್ತು. ಆದರೆ ಅಕ್ಕರನಿಗೆ  ಬೀರಬಲನನ್ನು ಪರೀಕ್ಷಿಸಬೇಕೆಂದಿತ್ತು. ಏಕೆಂದರೆ ಅವನ ಪ್ರತಿಯೊಂದೂ ಪ್ರಶ್ನೆಗೂ ಬೀರಬಲನಲ್ಲಿ ಉತ್ತರವಿರುತ್ತಿತ್ತು. ಆದ್ದರಿಂದ ಬಾಯಿ ಕಟ್ಟಿ ಹೋಗುತ್ತಿತ್ತು. ಸತ್ಯವಾದ ಈ ಸಲದ ಕಾರ್ಯನಿರ್ಬಲನಿಂದ ಸಾಧ್ಯವಾಗದೆ ಅವನು ಸೋಲೊಪ್ಪಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಾನೆಂದು ಅಕ್ಷರ ಯೋಚಿಸಿದನು.

ಬೀರಬಲ್ ಸಾಹ ಹಸಿರು ಕುದುರೆಯನ್ನು ಹುಡುಕುವ ನಂತೆ ಏಳು ದಿನಗಳವರೆಗೆ ಅಲ್ಲಿ ಇಲ್ಲಿ ಸುತ್ತಾಡುತ್ತಲೇ ಇದ್ದನು. 8ನೇ ದಿನ ಆಗಮಿಸಿ ಅವನು ನನಗೆ ಹಸಿರು ಬಣ್ಣದ ಕುದುರೆ ದೊರಕಿದೆ. ಬಹಳ ಕಷ್ಟ ಪಟ್ಟ ಅದನ್ನು ಹುಡುಕಿದ್ದೇನೆ.  ಆದರೆ ಅದರ ಮಾಲೀಕನು ಎರಡು ಶರತ್ತುಗಳನ್ನು ವಿಧಿಸಿದ್ದಾನೆ ಎಂದು ಹೇಳಿದನು. ಆಶ್ಚರ್ಯ ಶರತುಗಳು ಯಾವುವು ಕೇಳಿದಾಗ, ಮೊದಲನೆಯ ಶರತ್ತಿನ ಪ್ರಕಾರ ನೀವೇ ಸ್ವತಹ ಕುದುರೆಯನ್ನು ತರಲು ಹೋಗಬೇಕಾಗಿದೆ. ಎರಡನೆಯ ಶರತ್ತಿನ ಪ್ರಕಾರ ಕುದುರೆಯು ವಿಶೇಷ ಬಣ್ಣವಾಗಿರುವುದರಿಂದ ಅದನ್ನು ಸಹ ವಿಶೇಷವಾಗಿರಬೇಕು. ಆದುದರಿಂದ ವಾರದ ಏಳು ದಿನಗಳನ್ನು ಬಿಟ್ಟು ಬೇರೆ ಯಾವುದೇ ದಿನ ಅದನ್ನು ತೆಗೆದುಕೊಂಡು ಹೋಗಬಹುದು ಎಂದು ಮಾಲೀಕನು ಹೇಳಿರುವುದಾಗಿ ಬೀರಬಾಲನ್ನು ತಿಳಿಸಿದ್ದನು ಮತ್ತು ಹಸಿರು ಬಣ್ಣದ ಕುದುರೆ ಬೇಕೆಂದರೆ ಈ ಶರತುಗಳನ್ನು ಪಾಲಿಸಲೇಬೇಕೆಂದು ಹೇಳುತ್ತಾನೆ. ಇದರಿಂದ ಬೀರಬಲನನ್ನು ಮೂರ್ಖನಾನಾಗಿಸಬೇಕೆಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಅಕ್ಷರ ತಾನು ಬೀಸಿದ ಬಲೆಯಲ್ಲಿ ತಾನೆ ಬಿದ್ದನು ಚತುರತೆಯಿಂದ ಸಂತೋಷನಾದ ಮಾರನು ಬಿದ್ದು ನಕ್ಕನು ಇದರಿಂದ ಬೀರಬಲನನ್ನು ಮೂರ್ಖನಾಗಿಸುವುದು ಸುಲಭವಲ್ಲ ಎಂದು ತಿಳಿಯಿತು.

You Might Like

Post a Comment

0 Comments