Recent Posts

अनुशासन ही शासन है (कविता) - 9 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली

 अनुशासन ही शासन है (कविता) 

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. बच्चों को सड़क पर जाकर क्या नहीं करना है ?
उत्तर: बच्चों को सड़क पर जाकर खेलना नहीं चाहिए।
2. हेलमेट के बिना कौन चलते है ?
उत्तर: हेलमेट के बिना नासमझ लोग चलते हैं।
3. बाट जोहने वालों को क्या नहीं देना चाहिए ?।
उत्तर: बाट जोहनेवालों को गम का तोहफा नहीं देना चाहिए।
4. घायल को फौरन कहाँ पहुँचाना चाहिए ?
उत्तर: घायल को फौरन अस्पताल पहुँचाना चाहिए।
5. क्या अनमोल है ?
उत्तर: जीवन अनमोल है।
6. चौराहों पर क्या दिए गए हैं ?
उत्तर: चौराहों पर ट्रैफिक के संकेत दिए गए हैं।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए ।
1. चौराहों पर दिए गए संकेतों को विस्तार से बताइए।
उत्तर: सडक पार करते समय चौराहों पर टफिक के संकेत दिखाई देते हैं। उसे हमें ध्यान से समझना होगा। ट-फिक के तीन संकेत होते हैं – लाल, हरी, और पीली बत्ती। लाल बत्ती रुकने का संकेत देती है, हरी बत्ती चलने का और पीली बत्ती जीबरा क्रॉसिंग पर चलने के लिए सचेत कर देती है।
2. दुर्घटना से बचने के कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर: दुर्घटना से बचने के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाना चाहिए। सडक पर किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो उस व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुँचाए। ऐसा करने से होनेवाले दुष्परिणामों से बच सकते हैं।

III. अन्य वचन रूप लिखिए :
1. सडक
2. साइकिल
3. बच्चा
4. दुर्घटनाएँ
5. चौराहें
6. सिद्धांत
उत्तर:
1. सडक – सडकें
2. साइकिल – साइकिले
3. बच्चा – बच्चे
4. दुर्घटनाएँ – दुर्घटना
5. चौराहें – चौराहा
6. सिद्धांत – सिद्धांत

IV. उदाहरण के अनुसार लिखिए :
1. खेल
2. लग
3. चल
4. रुक
5. चुरा
6. पहुँच
उत्तर:
1. खेल – खेलना
2. लग – लगना।
3. चल – चलना
4. रुक – रूकना
5. चुरा – चुराना
6. पहुँच – पहुँचना

V. सडक पर चलते समय सबको अनेक नियमों का पालन करना पड़ता है। इसी तरह के किन्हीं पाँच ऐसे नियमों को लिखिए जिन्हें आप अपने स्कूल में पालन करते हैं।
जैसेः समय पर स्कूल पहुँचना।
1. समय पर कार्य पूरा करना।
2. अध्यापिका अध्यापक की बात सुनना।
3. हमेशा सच बोलना।
4. सहपाठियों के साथ मिलजुलकर रहना।
5. समय पर स्कूल से घर पहुँचना।

VI. अनुरूपता :
1. चलती बस में : चढो नहीं तुम :: सड़क पर जाकर : ___________
2. करो मदद : घायल की :: पालन करो : ___________
3. लालरंग : रुकना :: हरा रंग : ___________
4. चार पथ : चतुष्पथ :: चार राह : ___________
उत्तर:
1. चलती बस में : चढो नहीं तुम :: सड़क पर जाकर : खेलना नहीं
2. करो मदद : घायल की :: पालन करो : सड़क संकेतों को
3. लालरंग : रुकना :: हरा रंग : चलना
4. चार पथ : चतुष्पथ :: चार राह : चौराह

VII. सही (✓) और गलत (✗) चिह्न लगाइएः
1. सडक पर चलते समय खेलना है। (    )
2. समझदार हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हैं। (    )
3. घर पर इन्तजार करने वालों को गम का सौगात देना है। (    )
4. दुर्घटना होने पर न आँख चुराना है। (    )
5. घायल की मदद नहीं करनी चाहिए। (    )
6. हमें चलती बस में चढ़ना नहीं चाहिए। (    )
उत्तर:
1. सडक पर चलते समय खेलना है। ( ✗  )
2. समझदार हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हैं। (  ✓  )
3. घर पर इन्तजार करने वालों को गम का सौगात देना है। (  ✗  )
4. दुर्घटना होने पर न आँख चुराना है। (  ✓  )
5. घायल की मदद नहीं करनी चाहिए। (  ✗  )
6. हमें चलती बस में चढ़ना नहीं चाहिए। (  ✓  )

VIII. उत्तर लिखकर उचित रंग भरिए ।

1. लाल बत्ती जलने पर क्या करना चाहिए ?
उत्तरः लाल बत्ती जलने पर रुकना चाहिए।
2. पीली बत्ती क्या बताती है ?
उत्तरः पीली बत्ती जीबरा क्रॉसिंग पर चलते समय सचेत करती है।
3. हरी बत्ती देखने पर क्या करना चाहिए ?
उत्तरः हरी बत्ती देखने पर चलना चाहिए।
4. सडक का रंग कौन-सा होता है ?
उत्तरः सडक का रंग काला होता है।

अनुशासन ही शासन है (कविता) 
अनुशासन ही शासन है (कविता) पद्य का सारांश –
चलती बस में न कभी चढना चाहिए और न उतरना चाहिए। सडकों पर खेलकर अपने आप को मुसीबत में नहीं डालना चाहिए। बच्चों तुम सडक पर पैदल चलो या साईकिल चलाओ, अंधा धुंद होकर मत चलना। हमेशा हेलमेट पहनकर ही गाडी चलाना चाहिए। बिना हेलमेट अगर गाडी चलाओ तो कोई भी दुर्घटना हो सकती है। समझदारी से काम करो और अपने आप को सुरक्षित रखो। हमेशा इस बात का खयाल रहे कि घर में आपकी कोई राह देख रहा है। उनको दुख का तोहफा मत दीजिए।

सडक पर जाते समय आपके सामने अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो अपनी जिम्मेदारी से मुँह मत फेरना, घायल की मदद करना, उसे अस्पताल में दाखिल कराना आपका कर्ज बनता है। जीवन अनमोल है। उसे बचाना चाहिए। सडक पार करते समय चौराहों पर दिए गए। यातायात के संकेतों को ध्यान से देखकर उनका पालन करे। जो इनका पालन करते हैं वो ही सडक दुर्घटना से बचते है।

ಶಿಸ್ತ ಶಾಸನ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಸಾರಾಂಶ:

ಈ ಪದ್ಯದಲ್ಲಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳಿಗೆ ಸಂಚಾರ ನಿಯಮ ಪಾಲನೆ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಸಲಾಗಿದೆ. ಹಸಿರು ಮುನ್ನಡೆ, ಕೆಂಪು ನೀಲಿ ಹಳದಿ ತಯಾರಾಗಿರು, ಜೀಬ್ರಾ ಗೆರೆ ಮೇಲೆ ರಸ್ತೆ ದಾಟು ಎಂಬ ಸಂದೇಶವನ್ನು ನೀಡಿದ್ದಾರೆ. ಚಲಿಸುವ ಬಸ್ಸನ್ನು ಹತ್ತ ಬೇಡ, ಧೂಮಕಬೇಡ. ರಸ್ತೆಯಲ್ಲಿ ಆಟವಾಡಬೇಡಿ, ಸೈಕಲ್ ಆಗಲಿ, ನಡೆಗೆಯಾಗಲಿ, ಆತುರ ಅಜಾಗರೂಕತೆ ಬೇಡ.

ತಲೆಗೆ ಶಿರಸ್ತ್ರಣವಿರಲಿ, ತಲೆ ನಮ್ಮದೇ ನೆನಪಿರಲಿ ಮನೆಯವರು ಕಾಯುತ್ತಿರುವರು , ನೀಡದಿರು ಅವರಿಗೆ ಆತಂಕ. ರಸ್ತೆ ಅಪಘಾತವಾದರೆ ಗಾಯಾಳುಗಳನ್ನು ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಸೇರಿಸಿ ಸಹಾಯ ಮಾಡಿರಿ. ಜೀವನ ಅತ್ಯಮೂಲ್ಯ ಯಾರು ಆನಂತರ ಆಗದಿರಲಿ. ಎಲ್ಲೆಲ್ಲೂ ಎಚ್ಚರಿಕೆ ಸಂದೇಶವಿದೆ ಅದನ್ನು ಪಾಲಿಸುವವರು ಎಲ್ಲರಿಗೂ ಪ್ರಿಯ, ಬದುಕು ಬದುಕಲು ಬಿಡಿ ಇದು ಶಿಸ್ತಿನ ಸಂದೇಶ.

You Might Like

Post a Comment

0 Comments