Recent Posts

रोबोट - 10 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली


  रोबोट

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
 
1. वर्षों से सक्सेना के परिवार में कौन काम कर रहा था?
उत्तर: वर्षों से सक्सेना के परिवार में साधोराम सेवक काम कर रहा था।

2. धीरज सक्सेना किस कार्यालय में जा पहुँचे ?
उत्तर: धीरज सक्सेना रोबोटोनिक्स कॉरपोरेशन के कार्यालय में जा पहुँचे।

3. एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर से क्या साफ कर रहा था?
उत्तर: एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर से दफ्तर के फर्श को साफ कर रहा था।

4. रोबोनिल की मुलाकात किससे हुई ?
उत्तर: रोबोनिल की मुलाकात रोबोदीप से हुई।

5. शर्मा परिवार के कुत्ते का ना लिखिए।
उत्तर: शर्मा परिवार के कुत्ते का नाम शेरू

6. रोबोनिल और रोबोदीप किससे मिलने गए ?
उत्तर: रोबोनिल और रोबोदीप कंपनी के मालिक रोबोजीत से मिलने गए।

7. वैज्ञानिक लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर: वैज्ञानिक लेखक का नाम आइजक आसिमोव था।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए:
1. साधोराम को क्या हुआ था?
उत्तर: साधोराम सक्सेना परिवार में वर्षों से काम कर रहा था। एक दिन अचानक चलती बस से गिरकर उसे खतरनाक चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पडा।

2. धीरज सक्सेना को बुद्धिमान रोबोट की जरूरत क्यों थी ?
उत्तर: साधोराम के अस्पताल जाने से धीरज सक्सेना के परिवार की तकलीफें अधिक बढ़ गई। सक्सेनाजी से परिवारवालों का यह दुःख देखा नहीं गया। उन्हें उनके नाती-पोतों का होमवर्क कराने एवं वर्ड प्रोसेसर पर काम सँभालने के लिए बुद्धिमान रोबोट की जरूरत थी।

3. रोबोनिल ने रोबोनिल से क्या कहा ?
उत्तर: रोबोदीप ने रोबोनिल से कहा कि उनके नियम कुछ भी हो पर हम किसी इन्सान के नुकसान का कारण बने यह सही नहीं है और किसी इन्सान की नौकरी को खतरा पहुंचे यह गलत है।

4. रोबोनिल ने रोबोजीत को क्या समझाने की कोशिश की ?
उत्तर: रोबोनिल ने रोबोजीत को यह समझाया कि उनके कारण अगर किसी को नुकसान पहुँचता है तो वह सही नहीं है। यंत्रमानव और मानव नजरिये से यह गलत है कि किसी भी इन्सान की नौकरी को खतरा पहुँचे। पर यह बात रोबोजित के समझ से बाहर थी।

5. कहानी को टाइप करते समय रोबोनिल को क्या हुआ ?
उत्तर: धीरज सक्सेना ने रोबोनिल को एक विज्ञान कथा वर्ड प्रोसेसर पर टाइप करने के लिए दी। कहानी टाइप करके रोबोनिल की धात्विक और तारों भरे परिपंथवाली खोपड़ी में यकायक मानों नीली रोशनी हो गई। रोबोदीप के साथ रोबोटिक संघ से संपर्क साधने के बारे में सोचने लगा।

III. पाँच-छः वाक्यों में उत्तर लिखिए:
1. धीरज सक्सेना ने घरेलू कामकाज के लिए रोबोट रखने का निर्णय क्यों किया ?
उत्तर: वर्षों से सक्सेना परिवार में साधोराम काम कर रहा था। अचानक एक दिन चलती बस से गिरकर उसे खतरनाक चोट आ गई। वह अस्पताल में भर्ती हो गया। सक्सेना परविार को साधोराम के अस्पताल भर्ती होने से बहुत तकलीफें सहन करनी पड़ी। परिवार बडा था। घरेलु कामकाज के लिए रोबोट रखने का निर्णय लिया।

2. रोबोनिल और रोबोदीप की मुलाकात का वर्णन कीजिए।
उत्तर: रोबोनिल घरेलू कुत्ते शेरू को घुमाने ले जाता था। उसकी मुलाकात एक दिन रोबोदीप से हुई जो शर्मा परिवार के कुत्ते झबरू को घुमाने लाता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। एक दिन रोबोदीप ने रोबोनिल को साधोराम का किस्सा सुनाया। और बताया कि अब सक्सेना परिवार उसे काम पर नहीं रखेगा। वे उसकी छुट्टी करनेवाले हैं। रोबोनिल ने कहा कि यह रोबोटिकी के नियम के विरुद्ध है। दोनों साधोराम के लिए कुछ करने का सोचते है।

3. विज्ञान कथा का सार लिखिए।
उत्तर: विज्ञान कथा रोबोट यंत्रमानव की कहानी है। इसमें रोबोनिल और रोबोदीप यंत्रमानव हैं, जो काम पर लग जाते है। अपने अपने परिवार में इन दोनों ने कार्यभाग अच्छी, तरह से सँभला था। एक दिन इन दोनों के बीच मुलाकात होने पर पता चलता है कि उनकी वजह से साधोराम सेवक की नौकरी चली जाएगी। अपनी वजह से किसी की नौकरी चली जाएगी इस बात का उनको बडा दुःख होता है। दोनों अपने संघर्ष दवारा साधोराम की नौकरी वापस दिलाते है। यंत्रमानव को खुशी होती है कि उनसे इंमानों को कोई नुकसान नहीं सेलना पडा।

4. रोबोटिक कंपनियों के मालिकों के बीच हलचल क्यों मच गई ?
उत्तर: सक्सेना परिवार का नौकर साधोराम अचानक एक दिन चलती बस से गिरकर उसे खतरनाक चोट आती है। उसके अस्पताल पहुंच जाने से घर के सभी की तकलीफें बढ़ जाती है। धीरज सक्सेना से परिवारवालों का यह दुख नहीं देखा जाता है। घरेलू कामकाज के लिए साधोराम को निकालकर रोबोट को रख दिया जाता है। रोबोट को जब यह पता चलता है तो वह रोबोटिक संघ से मिलकर रोबोटो की हड़ताल की घोषणा करवा देता है। इस आहवान से रोबोटिक कंपनियों के मालिकों के बीच हलचल मच जाती है।

5. सक्सेना परिवार रोबोनिल को पाकर बहुत खुश था। क्यों? विवरण दीजिए।
उत्तर: रोबोनिल सक्सेना परिवार के सभी लोगों का काम करता था। वह सुबह नाश्ता कराने, मेहमानों के लिए द्वार खोलने, घर के छोटे बच्चों को कहानियाँ सुनाने, उनके होमवर्क कराने, सक्सेना जी के वर्ड प्रोसेसर पर काम करने के अलावा शाम को परिवार के कुत्ते को घुमाने भी ले जाने का काम करता था। इसलिए सक्सेना परिवार रोबोनिल को पाकर बहुत खुश था।

IV. निम्नलिखित कारकों को चुनकर लिखिएः (का, के, में, से, की)
1. वर्ष 2030 ……… नवंबर का महीना था।
2. आप साधारण रोबोट ………. भी काम चला सकते है।
3. रोबोनिल ……… घर में आ जाने से सभी ने राहत की साँस ली।
4. रोबोटों ………. हडताल की घोषणा हुई।
5. संघ को यह बात मानने …….. कोई आपत्ति नहीं थी।
उत्तर:
1. के
2. से
3. के
4. से
5. में

V. जोडकर लिखिए:
1. यह सुनकर काउंठ पर गुप्त मंत्रणा हूं।
2. मगर, रोबेदीप, यह तो पाकर फूला नहीं समा रहा था।
3. शाम को रोबोनिल बैठ रघट बोला।
4. दोनों के बीच कुछ रोबोटिकी के नियम के रुिद्ध है।
5. सक्सेना परिवार
रोबोनिल के और रोबोदीप मिले।
उत्तर – जोडकर लिखना
1. यह सुनकर काउंठ पर बैठ रघट बोला।
2. मगर, रोबेदीप, यह तो रोबोटिकी के नियम के रुिद्ध है।
3. शाम को रोबोनिल और रोबोदीप मिले।
4. दोनों के बीच कुछ गुप्त मंत्रणा हूं।
5. सक्सेना परिवार रोबोनिल के पाकर फूला नहीं समा रहा था।

VI. अन्य वचन रूप लिखिए:
1. बेटा – बेटे
2. नाती – नाती
3. कुत्ता – कुत्ते
4. दुट्टी – छुट्टियाँ
5. बेटियाँ – बेटी
6. पोता – पोते
7. कंपनियाँ – कंपनी
8. नौकरियाँ – नौकर

VII. अनुरूपता :
1. शेरू के टहलाना : रेम्बोनिल :: झबरू को घुमाना : ——–
2. मुखिया : धीरज सक्सेना :: सेवक : ——
3. टस से मस न होना : अटल रहना. :: फूले न समाना : ———
उत्तर:
1. रोबोदीप
2. साधोराम
3. बहुत खुशहोना

भाषा ज्ञान :
मुहावरे : जो वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोडकर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करता है, वह मुहावरा कहलाता है।
उदाहरण :
आँखें चुराना – अपने आप को छिपाना
आँखें दिखाना – धमकाना, डराना
अक्ल का अंधा – मूर्ख
आस्तीन का साँप – कपटी मित्र
कान भरना – चुगली करना

I. उदाहरण के अनुसार मुहावरे लिखिए :
1. शरीर के अंगों से संबंधित – उदा : अँगूठा दिखाना – साफ इनकार करना
उत्तर: पेट में चूहे दौडना – बहुत भूख लगना
अँगूठा दिखाना – साफ इनकार करना
आँख लगना – नींद आना

2. अंको से संबंधित – उदा : नौ दो ग्यारह होना – इधर-उधर भाग जाना ।
उत्तर:
1. सवासोलह आने – पूरी तरह
2. चार चाँद लगना – प्रतिष्ठा बढना
3. छक्के छुडानां – बुरी तरह हराना

II. मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए
1. आँख खुलना – सच्चाई का पता चलना।
2. ईद का चाँद होना – बहुत दिनों के बाद दिखाई देना।
3. कान खडे होना – सचेत होना।
4. वा से बातें करना – तेज भागना।
5. बात का धनी – बात का पक्का।

III. मुहावरों को सही अर्थ के साथ जोडकर लिखिए :
1. राहत की साँस लेना विचलित न होना।
2. पेट पर लात मारना चैन की साँस लेना/तसल्ली कना
3. टस से मस न होना आश्चर्यचकित होना
4. फूला नहीं समाना नौकरी या सहूलियत छैनना
5. आँच आना वक्त आने पर इनकार करना।
6. अँगूठ दिखा देना हानि पहुँचना
7. हलचल मचाना बहुत सुख होना
8. हाथों के तोते उङमा शोर मचाना
उत्तर – जोडकर लिखना
1. राहत की साँस लेना चैन की साँस लेना/तसल्ली कना
2. पेट पर लात मारना नौकरी या सहूलियत छैनना
3. टस से मस न होना विचलित न होना।
4. फूला नहीं समाना बहुत सुख होना
5. आँच आना हानि पहुँचना
6. अँगूठ दिखा देना वक्त आने पर इनकार करना।
7. हलचल मचाना शोर मचाना
8. हाथों के तोते उङमा आश्चर्यचकित होना

IV. निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य पूरा कीजिए:
(साँस रोके हुए, नौ दो ग्यारह हो जाना, गुस्सा हवा हो जाना, चिंगारियाँ सुलगना, दाँतों तले उँगली दबाना, भूचाल आ जाना)
1. मास्टर साहब की आँखों में चिंगारियाँ रही थी।
2. मालिक को देखकर ङ-इवर का गुस्सा हवा हो गया।
3. अपने सामने शेर को देख मैं काफी देर तक साँस रोके खडा रहा।
4. अध्यापिका की अनुपस्थिति में बच्चों ने कक्षा में इतना शोर मचा रखा था, ऐसा लग रहा था, मानो | कक्षा में                 भूचाल हो।
5. एक व्यक्ति को अपने मुँह से ट-क खींचते देख हम दाँतों तले ऊँगली दबाकर रह गए।
6. बिल्ली को सामने से आता देख चूहा नौ दो ग्यारह हो गया।


रोबोट पाठ का सारांशः

जब वर्षों से सक्सेना परिवार में काम कर रहा साधोराम एक दिन बस से गिरकर चोटिल हो गया तो सक्सेना परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। सभी की तकलीफें बढ़ गई। धीरज सक्सेना से यह दुःख देखा नहीं गया और वे ‘रोबोटोनिक्स कॉरपोरेशन’ के कार्यालय जा पहुंचे।
यह 2030 के नवंबर की बात है। वैज्ञानिक रोबोट में कृत्रिम बुद्धि के साथ-साथ मानवीय संवेदना के गुण भी पैदा करने में सफल हो चुके थे। काउंटर पर बैठे एक रोबोट ने धीरज सक्सेना का स्वागत किया और उनसे आने का कारण पूछा। सक्सेना बोले – मुझें घरेलू कामकाज के लिए एक बुद्धिमान रोबोट चाहिए जो मेरे नाती-पोतों का होमवर्क करा सकें और मेरा कम्प्यूटर का काम भी कर सकें।
 
उस दिन कंपनी का एक कर्मचारी सक्सेना परिवार में काम करने के लिए रोबोनिल को छोड़ गया। रोबोनिल के आने से सभी ने राहत की सांस ली। सुबह नाश्ता कराने, द्वार खोलने, बच्चों को कहानियाँ सुनाने, होमवर्क में मदद और सक्सेना के वर्ड प्रोसेसर पर काम करने एवं शाम को पालतू कुत्ते शेरू को घुमाने का काम वह करने लगा।
रोबोनिल की मुलाकात एक दिन शेरू को घुमाते समय रोबोदीप से हुयी। दोनों पक्के दोस्त बन गए। एक दिन रोबोदीप ने रोबोनिल को साधोराम की बात बताई। उसने बताया साधोराम सक्सेना परिवार का पुराना नौकर था। अब वह एक दुर्घटना के कारण अस्पताल में है। अब सक्सेना जी उसकी छुट्टी करने वाले हैं क्योंकि तुम उन्हें भा गए हो। वे साधोराम को मुआवजा देकर गाँव भिजवा देंगे।
 
रोबोनिल इसे रोबोटिकी के नियम के खिलाफ बताता है। यह वैज्ञानिक एवं विज्ञान लेखक आइजक आसिमोव के रोबोटिकी नियम के खिलाफ है कि कोई रोबोट किसी इंसान के नुकसान का कारण बने, इंसान की नौकरी को खतरा पहुंचे।
दोनों दोस्त तय करते है कि वे साधोराम के लिए कुछ करेंगे। लेकिन कंपनी के मालिक अनुबंध की शर्तों को तोड़ने से मना कर देते हैं और मदद करने से मना कर देते है। रोबोनिल बहुत निराश होता है। एक दिन धीरज सक्सेना ने एक विज्ञान कथा टाइप करने को दी। इस कथा में एक इंसान की नौकरी के लिए ‘रोबोटिक संघ’ द्वारा हड़ताल का वर्णन था।
 
दूसरे ही दिन रोबोनिल ने रोबोटिक संघ से मिलकर साधोराम के समर्थन में हड़ताल करवा दी। रोबोजीत को संघ की शर्ते माननी पड़ी और उसने सक्सेना परिवार से हुए अनुबंध को रद्द कर दिया। मजबूर होकर धीरज सक्सेना ने संघ के अध्यक्ष से गुजारिश की कि जब तक साधोराम पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है, तब तक रोबोनिल उसके पास काम करता रहे। साधोराम के ठीक होते ही वह उसे दोबारा काम पर रख लेगा। संघ ने यह बात मान ली। इस प्रकार रोबोनिल और रोबोदीप के संघर्ष से साधोराम की नौकरी बच जाती है।
 
ಯಂತ್ರ ಮಾನವ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಸಾರಾಂಶ:

ಲೇಖಕರು: ಡಾ ಪ್ರದೀಪ್ ಮುಖ್ಯೋಪಾಧ್ಯಾಯ ' ಅಲೋಕ್' ಯಂತ್ರ ಮಾನವ ಎಂದಿಗೂ ಮಾನವ ಸ್ಥಾನ ಪಡೆಯಲಾರ ಮತ್ತು ಯಂತ್ರ ಮಾನವನಿಂದ ಮಾನವನ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ಸಂಚಕಾರವಿಲ್ಲ ಎಂಬ ಸಂದೇಶವನ್ನು ಲೇಖಕರು ಕೊಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ.

ಸಾದೋರಂ ಸಕ್ಸೆನಾ ಪರಿವಾರದೊಂದಿಗೆ ಅನೇಕ ವರ್ಷಗಳಿಂದ ಕೆಲಸದಲ್ಲಿದ್ದ. ಒಂದು ದಿನ ಚಲಿಸುವ ಬಸ್ಸಿನಿಂದ ಬಿತ್ತು ಗಾಯಗೊಂಡ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ದಾಖಲಾದ.  ಸಕ್ಸೆನಾ ಪರಿವಾರ ದೊಡ್ಡದು. ಸಾಧೋರಂ ಆಸ್ಪತ್ರೆ ಸೇರಿದ ಮೇಲೆ ಎಲ್ಲಾ ಕುಟುಂಬದ ಸದಸ್ಯರಿಗೆ ತೊಂದರೆಯಾಯಿತು. ಧೀರಜ್ ಸಕ್ಕೆನಾ ಇದಕ್ಕೆ ಪರಿಹಾರ ಹುಡುಕಲು ರೋಬೋಟನಿಕ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಷನ್ನ ಮೊರೆ ಹೋಗುತ್ತಾರೆ. 2030ರ ವರ್ಷದಲ್ಲಿ ವಿವಿಧವಾದ ರೋಬೋಟ್ ಗಳು ರೋಬೋಟನಿಕ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಷನ್ ನಲ್ಲಿ ಸ್ವಚ್ಛತೆ ಕೆಲಸದಲ್ಲಿ ತೊಡಗಿದ್ದವು. ರೋಬೋಟ್ ಗಳಿಗೆ ಕೃತಕ ಜ್ಞಾನ ನೀಡಲಾಗಿತ್ತು. ಕೆಲ ರೋಬೋಟ್ ಗಳಿಗೆ ಮಾನವನ ಗುಣಗಳನ್ನು ನೀಡಲಾಗಿತ್ತು.

ಒಂದು ರೋಬೋಟ್, ಸೇಕ್ಷೆನಾ ರವರನು ಸ್ವಾಗತಿಸಿ ಅವರ ಅವಶ್ಯಕತೆ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿದುಕೊಂಡಿತು. ಸನಾರವರಿಗೆ ಒಂದು ಬುದ್ಧಿವಂತ ರೋಬೋಟ್ ಬೇಕಾಗಿತ್ತು. ಮನೆಗೆಲಸ ಮಾಡಲು ಆಗು ಸೆಕ್ಷೆನಾರವರಿಗೆ ಸಹಾಯಕನಾಗಿರಲು ಸೆಕ್ಷೆನಾ, ಒಂದು ಬುದ್ಧಿವಂತ ರೋಬಟನ್ನು ಬಾಡಿಗೆಗೆ ಪಡೆದರು. ರೋಬೋನಿಲ್ ಒಂದು ಬುದ್ಧಿವಂತ ರೋಬೋಟ್ ಸೆಕ್ಷೆನಾ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಶುರು ಮಾಡಿತು. ಎಲ್ಲಾ ಸದಸ್ಯರಿಗೆ ಸಂತೋಷವಾಯಿತು. ರೋಬೋ ನೀಲ್ ಎಲ್ಲಾ ಮನೆ ಕೆಲಸಗಳನ್ನು ಮಾಡುತ್ತಿತ್ತು ಹಾಗೂ ಸೆಕ್ಷೆನಾರವರಿಗೆ ನೆರವಾಗುತ್ತಿತ್ತು.

ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಸೆಕ್ಷೆನಾರವರ ಮನೆಯ ನಾಯಿಯನ್ನು ಸಾಯಂಕಾಲ ಹೊರಗೆ ಕರೆದೊಯ್ಯುತ್ತಿತ್ತು. ಆಗ ಇನ್ನೊಂದು ರೋಬೋಟ್ ರೋಬೋ ದೀಪ್, ನೆರೆ ಮನೆಯ ರೋಬೋಟ್ ನನ್ನು ಭೇಟಿಯಾಯಿತು. ಎರಡು, ರೋಬೋಟ್ಗಳು ಗೆಳೆಯರಾದವು.

ಒಂದು ದಿನ ರೋಬೋ ದೀಪ್ ರೋಬೊನಿಲ್ಗೆ ಸಾಧು ರನ್ನ ಅಪಘಾತದ ಬಗ್ಗೆ ಆಸ್ಪತ್ರೆಯಲ್ಲಿ ಚಿಕಿತ್ಸೆ ಪಡೆಯುತ್ತಿರುವುದರ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಸಿತು. ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಕೆಲಸದಿಂದ ಸಂತೋಷಗೊಂಡ ಸೆಕ್ಷೆನಾ ಕುಟುಂಬ ಸಾದೋರಮ್ಮ ನನ್ನು ಕೆಲಸದಿಂದ ವಜಾ ಮಾಡುವ ಬಗ್ಗೆ ಯೋಚಿಸುತ್ತಿರು ಉದರ ಬಗ್ಗೆಯೂ ತಿಳಿಸಿತು. ಇದನ್ನು ಕೇಳಿ ರೋಬೋ ನಿನಗೆ ವ್ಯಥೆಯಾಯಿತು. ತನ್ನಿಂದ ಸಾಧು ರಾಮ್ ಕೆಲಸ ಕಳೆದುಕೊಳ್ಳುವುದು ರೋಬೋನಿಲ್ಗೆ ಇಷ್ಟವಿರಲಿಲ್ಲ, ರೋಬೋಟಿಕ್ಸ್ ಸಿದ್ದಾಂತದಂತೆ, ರೋಬೋಟ್ ನಿಂದ ಯಾವ ಮಾನವರು ಕೆಲಸವಿಲ್ಲದಂತೆ ಆಗಬಾರದು. ಎರಡು ರೋಬೋಟ್ಗಳು ಪರಸ್ಪರ ಚರ್ಚಿಸಿ ಒಂದು ತೀರ್ಮಾನಕ್ಕೆ ಬಂದವು.

ಮರುದಿನ ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಮತ್ತು ರೋಬೋ ದೀಪ್ ರೋಬೋ ಟೆಕ್ನಿಕ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಷನ್ ಮಾಲಿಕ ರೋಬೋ ಜೀತ್ ನನ್ನು ಭೇಟಿಯಾಗಿ ಸಾಧು ರಾಮ್ ಸಮಸ್ಯೆಯ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿಸಿ ಸೆಕ್ಷೆನಾರವರೊಂಡಿಗಿನ ಒಪ್ಪಂದವನ್ನು ರದ್ದುಗೊಳಿಸುವಂತೆ ವಿನಂತಿಸಿದವು. ಅದನ್ನು ರೋಬೊಜಿತ್ ವ್ಯಾಪಾರದ ದೃಷ್ಟಿಯಿಂದ ಒಪ್ಪಂದವನ್ನು ರದ್ದುಗೊಳಿಸಲು ಒಪ್ಪಲಿಲ್ಲ. ರೋಬೋಟ್ಗಳು ನಿರಾಶೆಯಿಂದ ಹಿಂತಿರುಗಿದವು. ರೋಬೋ ನಿಗೆ ಅತೀವ ದುಃಖವಾಯಿತು, ಆದರೂ ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಅಸಹಾಯಕವಾಗಿತ್ತು.

ಅಂದು ಸೆಕ್ಷೆನಾರವರು ರೋಬೋ ನಿಗೆ ಒಂದು ಕಥೆಯನ್ನು ಕೊಟ್ಟು ಅದನ್ನು ಕಂಪ್ಯೂಟರ್ನಲ್ಲಿ ಹಾಕುವಂತೆ ಹೇಳಿದರು. ಕಥೆಯ ಪ್ರಕಾರ ಒಬ್ಬ ವ್ಯಕ್ತಿ ತೀವ್ರ ರೋಗ ಗ್ರಸ್ತನಾದಾಗ ಅವನ ಮಾಲಿಕ ಅವನನ್ನು ಕೆಲಸದಿಂದ ತೆಗೆದುಹಾಕಿ, ಅವನ ಜಾಗಕ್ಕೆ ಒಂದು ರೋಬೋಟ್ ನನ್ನು ನೇಮಿಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಾನೆ. ಈ ವಿಚಾರ ರೋಬೋಟ್ ಕೆ ತಿಳಿದು ತನ್ನ ಸಂಘದ ಸದಸ್ಯರಿಗೆ ವಿಷಯ ತಿಳಿಸಿ ಮುಷ್ಕರಕ್ಕೆ ಕರೆ ಕೊಡುತ್ತಾರೆ. ಮುಷ್ಕರಕ್ಕೆ ಹೆದರಿ ರೋಬೋಟ್ ಮಾಲಿಕ ರೋಬೋಟ್ ನನ್ನು ಹಿಂತಿರುಗಿ ಕರೆದುಕೊಂಡು ಕೆಲಸ ಕಳೆದುಕೊಂಡ ವ್ಯಕ್ತಿಗೆ ಮರಳಿ ಕೆಲಸ ದೊರೆಯುತ್ತದೆ.

ಈ ಕಥೆಯನ್ನು ಓದಿದ ರೋಬೋ ನಿನಗೆ ಮಿಂಚಿನ ಸಂಚಾರ ವಾಗುತ್ತದೆ. ಮರುದಿನ ರೋಬೊ ಅನಿಲ್ ಹಾಗೂ ರೋಬೋ ದೀಪ್ ಒಂದಾಗಿ ರೋಬೋಟಿಕ್ ಸಂಘಕ್ಕೆ ವಿಷಯ ತಿಳಿಸಿ ಸಾಧು ರಾಮ್ ನನ್ನು ಮರಳಿ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳಲು ಸಹಕರಿಸುವಂತೆ ಕೇಳಿಕೊಳ್ಳುತ್ತವೆ. ಸಂಘ ಮುಷ್ಕರದ ಕರೆ ಕೊಡುವ ವಿಷಯ ತಿಳಿದ ರೋಬೋಜಿತ್ ಚಿಂತಾ ಕ್ರಾಂತನಾಗಿ, ಸೆಕ್ಷೆನಾ ಜೊತೆ ಮಾಡಿದ ಒಪ್ಪಂದವನ್ನು ರದ್ದುಗೊಳಿಸಲು ಒಪ್ಪುತ್ತವೆ.

ಇದರಿಂದ ವಿಚಲಿತರಾದ ಸೆಕ್ಷೆನಾ ಸದೋರಾಮ್ ಗುಣಮುಖರಾಗುವುದು ಅವರೇಗೆ ರೋಬೋ ನಿಲ್ಸೇವೆ ಸೇವೆ ಮುಂದುವರೆಸಲು ಕೋರುತ್ತಾರೆ.
ಇದಕ್ಕೆ ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಸಮ್ಮತಿ ಸೂಚಿಸಿ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ತೊಡಗುತ್ತದೆ.

ರೋಬೋ ನಿಲ್ ಹಾಗೂ ರೋಬೋ ದೀಪುಗೆ ಸದೋರಂಗೆ ಕೆಲಸ ಮರಳಿ ದೋರಕಿದ್ದಕ್ಕೆ ಸಂತಸವಾಗುತ್ತದೆ.
 
You Might Like

Post a Comment

0 Comments